top of page

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

  • #TAKE Network
  • Aug 31, 2021
  • 2 min read

Priyanka Chopra shared holiday pictures: अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने निक के साथ रोमांटिक वीकेंड मनाया है।

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते व्यस्त थी। प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को शूट करने के चलते परिवार से दूर थी और उन्हें मिस कर रही थी। बीते वीकेंड उन्होंने काम से छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया और उसमें कामयाब भी रही। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को दी है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक वीकेंड की तस्वीरें शेयर की हैं।


प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, उनमें वो अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार इन तस्वीरों की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। देसी गर्ल ने जो फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, उनमें वो बिकिनी पहनकर धूप सेकती नजर आ रही है। एक फोटो में तो निक जोनास अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के शरीर को छुरी और कांटे से काटते भी नजर आ रहे हैं।

देसी गर्ल की ये फोटोज देख फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा के मजे लेते हुए कुछ फैंस लिख रहे है कि वो विदेश जाकर अपने संस्कार भूल गई है तो वहीं कुछ लोग उनकी और निक की जुगलबंदी की तारीफ भी कर रहे हैं। तारीफ करने वाले फैंस का कहना है कि दोनों जिस तरह से मस्ती करते दिख रहे हैं, उससे इनके बीच की शानदार केमिस्ट्री नजर आती है।

Comments


bottom of page